संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, डीसीएम की टक्कर से सिर धड़ से अलग

चित्र
  भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, डीसीएम की टक्कर से सिर धड़ से अलग सम्पदाक विमलेश कुमार  संपूर्णानगर-पलिया मार्ग पर पकरिया के पास हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस ने मृतक की पहचान की पलिया-खीरी। पलिया क्षेत्र के संपूर्णानगर-पलिया मार्ग पर पकरिया के पास मंगलवार दोपहर करीब 3:40 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि पलिया पुलिस ने कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सरदा गौतम पुत्र बलदेव, निवासी ग्राम मटहिया, थाना भीरा, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। वह प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 31 BY 1058) से जा रहा था। इसी दौरान डीसीएम (UP 33 AT 5646) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुर...

लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र के पचपेड़ा गांव मे एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, खिड़की की जाली तोड़ और दीवार काटकर घुसे चोर

चित्र
  लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र के पचपेड़ा गांव मे एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, खिड़की की जाली तोड़ और दीवार काटकर घुसे चोर संपादक विमलेश कुमार  थाना मझगईं क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर में खिड़की की जाली तोड़कर और दूसरे में दीवार काटकर घुसे बदमाश जेवरात, नकदी व गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है।

निघासन में समाजवादी लोहिया वाहिनी का धरना प्रदर्शन

चित्र
 निघासन में समाजवादी लोहिया वाहिनी का धरना प्रदर्शन  संवाददाता  शहंशाह आलम निघासन - निघासन विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व समाजवादी लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष  संदीप कुमार ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान और नौजवानों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि "अखिलेश यादव किसान, गरीब और नौजवानों की आवाज हैं। उन्हें अरेस्ट करना लोकतंत्र पर हमला है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।" धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे समय माहौल शांतिपूर्ण रहा और पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।

पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा के पुत्र डॉ अर्पित कुशवाहा ने किया जनसंपर्क

चित्र
 पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा के पुत्र डॉ अर्पित कुशवाहा ने किया जनसंपर्क संवाददाता  शहंशाह आलम निघासन खीरी - समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा के पुत्र डॉ अर्पित कुशवाहा ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।                           इस दौरान डॉ अर्पित कुशवाहा ने ग्राम पंचायत छेदुई पतिया, बल्लीपुर सहित आसपास के अनेक गांवों का दौरा किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।जनसंपर्क के दौरान डॉ अर्पित ने कहा कि "समाजवादी पार्टी ही किसानों, नौजवानों और गरीबों की सच्ची हितैषी है। भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। 2027 में पीडीए की सरकार बनाकर जनता को राहत दिलाई जाएगी। "जनसंपर्क में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनीति और प्रशासन में वक्त के साथ समीकरण कैसे बदल जाते हैं, इसका उदाहरण रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में देखने को मिल रहा है।

चित्र
 राजनीति और प्रशासन में वक्त के साथ समीकरण कैसे बदल जाते हैं, इसका उदाहरण रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में देखने को मिल रहा है। कभी जिस IAS अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सार्वजनिक रूप से निशाना साधा था और उन्हें 'तनखैय्या' तक कह दिया था, अब उसी अधिकारी की अध्यक्षता वाले रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के सामने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी अपील पहुंच सकती है। जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में यूनिवर्सिटी का भविष्य काफी हद तक रामपुर विकास प्राधिकरण के फैसले पर निर्भर माना जा रहा है।  राजौहर यूनिवर्सिटी में पर बिना स्वीकृत नक्शे के बने भवनों को लेकर रामपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में से 38 को लेकर ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया गया है। अब इस नोटिस के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रबंधन के पास कानूनी और प्रशासनिक रास्ते मौजूद हैं। यदि अपील की जाती है तो मामला आरडीए के अध्यक्ष के सामने जाएगा। कौन हैं आन्जनेय कुमार सिंह? आंजनेय कु...

दिल्ली में आज डबल प्रदर्शन! जंतर-मंतर पर डटी CJP, शंभू बॉर्डर पर जमा हुए किसान

चित्र
  दिल्ली में आज डबल प्रदर्शन! जंतर-मंतर पर डटी CJP, शंभू बॉर्डर पर जमा हुए किसान 

पंचायत सहायकों के लिए बड़ी अपडेट!

चित्र
  पंचायत सहायकों के लिए बड़ी अपडेट! संपादक विमलेश कुमार  इको गार्डन, लखनऊ में हुए आंदोलन के बाद उप निदेशक (पंचायत), लखनऊ मंडल द्वारा प्रतिनिधिमंडल को लिखित आश्वासन दिया गया है कि पंचायतीराज निदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा पंचायत सहायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मानदेय वृद्धि के संबंध में एक पक्षीय वार्ता की जाएगी। 📄 वार्ता की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना प्रतिनिधिमंडल को अलग से दी जाएगी। यह पत्र 20 जुलाई 2026 का है और मानदेय वृद्धि की मांग पर आगे की वार्ता का आधिकारिक आश्वासन दर्शाता है। #पंचायत_सहायक #मानदेय_वृद्धि #महाधरना #इको_गार्डन #लखनऊ #PanchayatSahayak #Lucknow #UPNews #BreakingNews #panchayatonfire2

लखनऊ के इको गार्डन में पंचायत सहायकों की महापंचायत, सम्मानजनक मानदेय की उठी मांग

चित्र
 लखनऊ के इको गार्डन में पंचायत सहायकों की महापंचायत, सम्मानजनक मानदेय की उठी मांग संपादक विमलेश कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पंचायत सहायक सोमवार को राजधानी लखनऊ के इको गार्डन पहुंचे, जहां उन्होंने महापंचायत आयोजित कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन में शामिल पंचायत सहायकों का कहना था कि वे ग्राम पंचायतों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला ₹6,000 प्रतिमाह मानदेय वर्तमान समय में बेहद कम है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में चयनित कई पंचायत सहायक अपने-अपने क्षेत्र के मेधावी और योग्य युवा रहे हैं। संविदा पर नियुक्ति के बाद भी वे पंचायतों में अभिलेखों का रखरखाव, ऑनलाइन कार्य, सरकारी योजनाओं से जुड़े दस्तावेज़, प्रमाणपत्रों का कार्य तथा अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। पंचायत सहायकों ने मांग की कि उनका मानदेय बढ़ाकर सम्मानजनक किया जाए तथा उन्हें ऐसी व्यवस्था मिले जिससे वे बैंक से ऋण जैसी वित्तीय सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकें। उनका कहना है कि वर्...

सड़क की नाप करवाते जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह

चित्र
 सड़क की नाप करवाते जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश   सिंह संवाददाता राजकुमार  सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। सिंगाही की गलियों से एक उम्मीद की आहट आई है, मनमदपुर अब तन्हा नहीं रहेगा, अब उसकी राह सवरने वाली है। ग्राम पंचायत सिंगाही देहात के मजरा मनमदपुर को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए डामरीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह ने शनिवार को विभागीय जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ गांव पहुंचकर प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण कराया और पैमाइश कराकर एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मनमदपुर गांव सिंगाही कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित है। गांव तक पहुंचने के लिए बेलायां- पनवारी मार्ग से केवल खड़ंजा मार्ग बना हुआ है, जिस पर आवागमन में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बरसात के मौसम में लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह ने सड़क के डामरीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने की तैयारी की जाएगी।...

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान गौरीफंटा पुलिस ने चेकिंग की।

चित्र
 ब्रेकिंग न्यूज़ गौरीफंटा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान गौरीफंटा पुलिस ने चेकिंग की। संवाददाता उदयभान गुप्ता   चेकिंग के समय ककरहिया से मोहन नदी घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर नेपाल की 8 महिलाओं को पकड़ा गया। उनके पास अलग-अलग पिट्ठुओं में 525 पैकेट "सुपर पावर" तम्बाकू बरामद हुआ। बरामद तम्बाकू की अनुमानित कीमत लगभग ₹47,250 बताई गई है। बरामद माल को आवश्यक कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग को भेज दिया गया। बरामदगी कुल बरामद माल: 525 पैकेट सुपर पावर तम्बाकू अनुमानित कीमत: ₹47,250 पकड़ी गई महिलाएँ प्रेस नोट में नेपाल के कैलाली जिले की 6 महिलाओं के नाम दिए गए हैं, जिन्हें तस्करी के आरोप में पकड़ा गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 प्रमोद कुमार उ0नि0 तेज बहादुर सिंह कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार

26 साल बाद महाविद्यालय निर्माण की उम्मीद जगी, विशेष ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित।

चित्र
 26 साल बाद महाविद्यालय निर्माण की उम्मीद जगी, विशेष ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित। सिंगाही-खीरी। ग्राम पंचायत सिंगहा खुर्द में ग्राम समाज की भूमि पर प्रस्तावित महाविद्यालय निर्माण का वर्षों पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रविवार को परिषद स्कूल परिसर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम समाज की भूमि के संबंध में महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में बताया गया कि वर्ष 1999 में करीब 8 एकड़ 44 डिसमिल ग्राम समाज की भूमि सरजू किसान महाविद्यालय के निर्माण के लिए प्रस्तावित की गई थी। उस समय सरजू सहकारी चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने अपने गन्ना मूल्य से 10 पैसे प्रति कुंतल की कटौती कराकर महाविद्यालय निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र कराई थी। बताया गया कि महाविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी दौरान दूसरी संस्था द्वारा भी भूमि का दावा किए जाने से विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच मामला न्यायालय पहुंच गया और कानूनी विवाद के चलते 26 वर्षों तक महाविद्यालय ...

"हरियाली ही जीवन है": सिंगाही के नव निर्मित मुक्तिधाम परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान

चित्र
"हरियाली ही जीवन है": सिंगाही के नव निर्मित मुक्तिधाम परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान संपादक - विमलेश कुमार मौर्या संवाददाता  - उदयभान गुप्ता  सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पंचायत सिंगाही के नव निर्मित मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मुक्तिधाम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे भविष्य में यह स्थल हरियाली से आच्छादित होने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सभासद सलाउद्दीन अंसारी, नरेंद्र गुप्ता, सूरज कनौजिया, ध्रुव कुमार दिवाकर, राहुल गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, मज्जन खान, प्रभात शुक्ला, रामू गुप्ता, आशीष भंडारी, दीपक सक्सेना, आफाक हुसैन, शौकत अली, नामित सभासद प्रदीप श्रीवास्तव...

**कल जनपद भर में होगा महा वृक्षारोपण अभियान, ग्राम पंचायतों से लेकर शहर तक लगाए जाएंगे हजारों पौधे**

चित्र
  * *कल जनपद भर में होगा महा वृक्षारोपण अभियान, ग्राम पंचायतों से लेकर शहर तक लगाए जाएंगे हजारों पौधे * * संवाददाता  उदयभान गुप्ता व राजकुमार * *लखीमपुर खीरी। * * पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से * *दिनांक 12 जुलाई 2026 (रविवार) * * को जनपद भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, सामुदायिक स्थलों तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण, भूजल स्तर को बनाए रखना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करना है। अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं तथा आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। * *"सच के साथ यूपी न्यूज़...

जनता के विश्वास और विकास कार्यों के दम पर निर्दलीय विधायक पद की दावेदारी करेंगे ठाकुर दिनेश सिंह

चित्र
जनता के विश्वास और विकास कार्यों के दम पर निर्दलीय विधायक पद की दावेदारी करेंगे ठाकुर दिनेश सिंह संपादक विमलेश कुमार मौर्या   निघासन, लखीमपुर खीरी। क्षेत्र संख्या-3 निघासन के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दावेदारी करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग, विश्वास और क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों से उन्हें यह निर्णय लेने की प्रेरणा मिली है।ठाकुर दिनेश सिंह ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र संख्या-3 की लगभग 15 ग्राम सभाओं में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जनहित के कार्य कराए हैं। इनमें खड़ंजा निर्माण, नाला निर्माण, आरसीसी सड़कें, सार्वजनिक शौचालय, पुलिया निर्माण, वाटर कूलर की स्थापना सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सेवा रहा है। क्षेत्र की जनता ने हर समय उन्हें सहयोग और स्नेह दिया है, जिसके लिए वे सभी के आभारी हैं। उनका दावा है कि विकास कार्यों के कारण जनता का...

सिंगाही: जनसेवा की मिसाल बने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कर राहगीरों को दी राहत

चित्र
 सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। लगातार हो रही बरसात के कारण सिंगाही-नौरंगाबाद मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क पर बने गहरे और खतरनाक गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसी बीच दो बाइक सवार सड़क की खराब स्थिति के कारण घायल हो गए, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचे और तत्काल रोड़ा, ईंट तथा मिट्टी डलवाकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई। सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया गया, जिससे आवागमन दोबारा सुचारु हो सका और राहगीरों को बड़ी राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह कार्य नहीं कराया जाता तो और भी गंभीर हादसे हो सकते थे। ग्रामीणों एवं राहगीरों ने अमनदीप सिंह की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाते हुए जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क की मरम्मत कराकर अमनदीप सिंह ने संवेदनशील और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने का पर...