संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विकासखंड रमियाबेहड़ ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत बैठक विकास कार्यों पर मंथन सांसद प्रतिनिधि दिल नवाज खान रहे

चित्र
 जिला लखीमपुर खीरी विकासखंड रमियाबेहड़ ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत बैठक विकास कार्यों पर मंथन सांसद प्रतिनिधि दिल नवाज खान रहे  संवाददाता राज कुमार  मौजूद विकासखंड रमिया बेहड़ क्षेत्र में पंचायत के महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जिसमें खीरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर के प्रतिनिधि के रूप में दिल नवाज खान ने प्रतिभा किया बैठक में पहुंचने पर खंड विकास अधिकारी सभा गुप्ता द्वारा उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया बैठक के दौरान क्षेत्र के समर्ग विकास को लेकर व्यापक चर्चा की विभिन्न ग्राम पंचायतों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के समस्या बैठक में रखें जिसमें सड़क पेयजल आवास शौचालय विद्युत आपूर्ति और नाली निर्माण जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल रहे अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही का आश्वासन दिया सांसद प्रतिनिधि दिल नवाज खान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है 

ग्राम पंचायत बंगलहा तकिया में लगा स्वास्थ्य कैंप, लोगों को मिला फ्री एक्स-रे का लाभ

चित्र
 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 संपादक विमलेश कुमार  ग्राम पंचायत बंगलहा तकिया में लगा स्वास्थ्य कैंप, लोगों को मिला फ्री एक्स-रे का लाभ निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगलहा तकिया में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निघासन की ओर से एक विशेष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ग्रामीणों के लिए फ्री एक्स-रे जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। कैंप के दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी सलाह और उपचार की जानकारी दी। गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी इस सुविधा से काफी खुश नजर आए। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप से उन्हें बिना खर्च के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। 👉 स्वास्थ्य विभाग की यह पहल ग्रामीणों के लिए बनी राहत, समय-समय पर ऐसे कैंप की उठी मांग।

शैलजा गुप्ता ने एसडीएम को भेंट किया पेंसिल स्केच, लखीमपुर में छात्रा की प्रतिभा की हुई सराहना

चित्र
  शैलजा गुप्ता ने एसडीएम को भेंट किया पेंसिल स्केच, लखीमपुर में छात्रा की प्रतिभा की हुई सराहना संपादक विमलेश कुमार मौर्य  लखीमपुर खीरी। जिले के रकेहटी गांव की 19 वर्षीय छात्रा शैलजा गुप्ता ने अपनी बेहतरीन कला प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी शैलजा ने निघासन के एसडीएम राजीव निगम का शानदार पेंसिल स्केच बनाकर उन्हें भेंट किया, जिसकी खूब सराहना हो रही है। शैलजा द्वारा तैयार किया गया स्केच बेहद जीवंत, आकर्षक और कलात्मक है, जो उनकी मेहनत, लगन और रचनात्मक क्षमता को बखूबी दर्शाता है। खास बात यह है कि शैलजा ने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के स्वयं अभ्यास के बल पर यह कला सीखी है। वर्तमान में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं। शैलजा स्वयं तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और अपने हाथों से बनाया गया स्केच एसडीएम राजीव निगम को भेंट किया। छात्रा की प्रतिभा से प्रभावित एसडीएम ने उनकी खुले दिल से प्रशंसा की और उन्हें मेधावी, प्रतिभाशाली व हुनरमंद छात्रा बताया। इस अवसर पर एसडीएम राजीव निगम ने कहा कि बिना किसी प्रशिक्षण के इतनी उत्कृ...
चित्र
 *पंचायत सहायकों के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार, मनरेगा मजदूरों से भी कम मानदेय पर चार गुना काम** **उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों में भारी नाराजगी, सरकार से मानदेय वृद्धि और सुविधाओं की मांग तेज** प्रदेश भर में कार्यरत पंचायत सहायकों के बीच सरकार के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पंचायत सहायकों का कहना है कि उनसे लगातार **देहाड़ी मजदूरों और मनरेगा मजदूरों से भी कम मानदेय** पर काम लिया जा रहा है, जबकि उनके जिम्मे कार्य का बोझ कई गुना अधिक है। पंचायत सहायकों का आरोप है कि सरकार उन्हें केवल **“डाटा एंट्री ऑपरेटर”** के नाम पर नियुक्त करती है, लेकिन हकीकत यह है कि उनसे केवल कंप्यूटर पर बैठकर डाटा भरने का काम नहीं, बल्कि **फील्ड में जाकर घर-घर सर्वे, दस्तावेज़ सत्यापन, ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोडिंग, योजनाओं का रिकॉर्ड संधारण, ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण, पंचायत कार्यालय का नियमित संचालन** जैसे तमाम कार्य करवाए जाते हैं।  **ऑनलाइन काम, फील्ड का दबाव, लेकिन संसाधन शून्य** पंचायत सहायकों का कहना है कि आज के समय में पंचायत से जुड़े लगभग सभी कार्य **पूरी तरह ऑनलाइन** हो चुके ह...