राजनीति और प्रशासन में वक्त के साथ समीकरण कैसे बदल जाते हैं, इसका उदाहरण रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में देखने को मिल रहा है।

 राजनीति और प्रशासन में वक्त के साथ समीकरण कैसे बदल जाते हैं, इसका उदाहरण रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में देखने को मिल रहा है। कभी जिस IAS अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सार्वजनिक रूप से निशाना साधा था और उन्हें 'तनखैय्या' तक कह दिया था, अब उसी अधिकारी की अध्यक्षता वाले रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के सामने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी अपील पहुंच सकती है।



जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में यूनिवर्सिटी का भविष्य काफी हद तक रामपुर विकास प्राधिकरण के फैसले पर निर्भर माना जा रहा है।

 राजौहर यूनिवर्सिटी में पर बिना स्वीकृत नक्शे के बने भवनों को लेकर रामपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में से 38 को लेकर ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया गया है। अब इस नोटिस के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रबंधन के पास कानूनी और प्रशासनिक रास्ते मौजूद हैं। यदि अपील की जाती है तो मामला आरडीए के अध्यक्ष के सामने जाएगा।


कौन हैं आन्जनेय कुमार सिंह?

आंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिलों के सलाहादबाद गांव के रहने वाले हैं। वे सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अखिलेश यादव सरकार की ओर से उन्हें 16 फरवरी 2015 को सिक्किम कैडर से उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर लाया गया। अखिलेश सरकार में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद भी उन्हें यूपी कैडर में ही रखा गया। वे सीएम योगी के भरोसेमंद आईएएस अधिकारियों में शामिल हो गए।

जनीति और प्रशासन में वक्त के साथ समीकरण कैसे बदल जाते हैं, इसका उदाहरण रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में देखने को मिल रहा है। कभी जिस IAS अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सार्वजनिक रूप से निशाना साधा था और उन्हें 'तनखैय्या' तक कह दिया था, अब उसी अधिकारी की अध्यक्षता वाले रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के सामने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी अपील पहुंच सकती है। 


#azamkhan #JauharUniversity #rampur

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सिंगाही में महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल स्टेट टूर्नामेंट का 102वां वर्ष आयोजन होने जा रहा है।