संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कड़ाके की ठंड को देखते हुए वार्ड वार्ड में जाकर बांटे कंबल

चित्र
 कड़ाके की ठंड को देखते हुए वार्ड वार्ड में जाकर बांटे कंबल संवाददाता उदयभान गुप्ता  नगर पंचायत सिंगाही के वार्डों में जा जाकर जरूरत मंद महिला व बुजुर्गों को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील बत्रा जी द्वारा पड़ रही कड़ाके की ठंडक को देखते हुए वार्डों में जाकर वार्ड no 4 में  वार्ड no 6 में व 3 में  जाकर जरूरत मंद गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किए गए जिससे ठंडक से बचने में राहत मिल सके साथ में सिंगाही  - व्यापार मंडल महामंत्री रत्नेश सिंह (दारा) सुमित परमार जूनी,और अभय शाह, सुकेश रस्तोगी ,उदय भान गुप्ता, विपिन कनौजिया,साथ में मौजूद रहे । बुजुर्ग व जरूरत मंद लोगों के कंबल पाकर खिल उठे चेहरे और सुनील बत्रा जी की काफी सराहना की कहा कि कोई तो नेक दिल इंसान है जो लोगों की फिक्र करते है ।

निघासन क्षेत्र के नवनियुक्त, वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

चित्र
निघासन क्षेत्र के नवनियुक्त, वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में गुरुवार को देश सेवा के लिए समर्पित नवनियुक्त, वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सिंगाही कस्बे स्थित क्रिस्टल पैलेस मैरिज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि नवनियुक्त सैनिकों को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने इस आयोजन को क्षेत्र की पहली और अनूठी पहल बताया। समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तत्पर सैनिकों का सम्मान करना समाज का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है। सैनिकों के त्याग, परिश्रम और समर्पण को सम्मान देने से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि इससे युवा पीढ़ी को सेना में सेवा के लिए प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है और सेना के प्रति सम्मान और विश्वास और अधिक गहरा होता है। कार्यक्रम...

निघासन क्षेत्र के नवनियुक्त, वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह द्वारा

चित्र
निघासन क्षेत्र के नवनियुक्त, वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित  संपादक विमलेश कुमार मौर्या लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में गुरुवार को देश सेवा के लिए समर्पित नवनियुक्त, वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सिंगाही कस्बे स्थित क्रिस्टल पैलेस मैरिज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि नवनियुक्त सैनिकों को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने इस आयोजन को क्षेत्र की पहली और अनूठी पहल बताया। समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तत्पर सैनिकों का सम्मान करना समाज का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है। सैनिकों के त्याग, परिश्रम और समर्पण को सम्मान देने से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि इससे युवा पीढ़ी को सेना में सेवा के लिए प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है और सेना के प्रति सम्मान और विश्वास और अधिक गहरा होता है। कार...

राजेश मिश्रा “डाक्टर” — गरीबों किसानों मजलूमों और युवाओं की बुलंद आवाज...

चित्र
  राजेश मिश्रा “डाक्टर” — गरीबों किसानों मजलूमों और युवाओं की बुलंद आवाज... जनसेवा केवल जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि एक संकल्प भी है सेवा और सुशासन के इसी संकल्प को अपना आधार बनाकर कार्य करने वालों में राजेश मिश्रा “डाक्टर” का नाम अग्रणी पंक्ति में पूरे सम्मान और विश्वास के साथ लिया जाता है। उनकी पहचान एक शिक्षित, अनुभवी, ईमानदार और जमीन से जुड़े जोरदार नेता के तौर पर होती है वे लम्बे समय से धौरहरा की बेहतरी के लिए कृत संकल्प होकर व्यक्ति व्यक्ति से मिल कर उनके हर सुख दुख में बराबर साथ खड़े हो रहे हैं। राजेश मिश्रा “डाक्टर” ने विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में प्रवेश करते हुए दो बार लखनऊ विश्वविद्यालय में क्रमशः छात्र संघ उपाध्यक्ष व जूनियर लाइब्रेरियन के पद पर भारी अंतर से जीत दर्ज कर लखीमपुर का नाम रोशन करते युवाओं के समक्ष उत्कृष्ट नेतृत्व की मिसाल पेश की। युवा अवस्था से ही संगठनात्मक कौशल, संघर्षशीलता और जनहित को प्राथमिकता देने की उनकी प्रवृत्ति ही उन्हें भीड़ से अलग रखते हुए उत्कृष्ट स्थान देती है। धौरहरा को भी वो नई ऊँचाइयां प्रदान करेंगे ऐसी मंशा रखते हुए धौरहरा के लोग उन्हें अन...

फीता काटकर किराने की दुकान का किया उद्घाटन

चित्र
 *फीता काटकर किराने की दुकान का किया उद्घाटन* सिंगाही भेड़ौरा वार्ड नंबर 2 में ध्रुव विश्वकर्मा के निज निवास स्थान पर ध्रुव विश्वकर्मा द्वाराकिराने की दुकान खोली गई जिसका फीता काटकर नगर अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम द्वारा उद्घाटन किया गया उद्घाटन के दौरान नगर अध्यक्ष मोहम्मद कयूम के द्वारा पास में ही बने प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 50 पैकेट बिस्कुट खरीद कर आवंटन किया गया। साथ में मास्टर श्याम जी मिश्रा ,सीताराम कश्यप, भजन विश्वकर्मा, प्रेम कुमार, राजेश कटियार अरविंद गुप्ता, व उषा गुप्ता अपनी सहयोगी महिलाओं के साथ उपस्थित रही। सभी उपस्थित लोगों ने दुकान व जीवन में भी खुशियों कि ईश्वर से कामना की।

झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह ने किया श्री रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन

चित्र
 झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह ने किया श्री रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन संपादक विमलेश कुमार मौर्या  निघासन खीरी। झंडी रोड स्थित नंदीश्वर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव निघासन का परंपरागत भूमि पूजन बुधवार को झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा प्रदेश संयोजक राज राजेश्वर सिंह द्वारा विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया गया। साल 2016 से शुरू हुआ यह मेला पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ आरंभ होने की परंपरा को आज भी बरकरार रखे हुए है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेला सकुशल, भव्य और धार्मिक गरिमा के साथ आयोजित किए जाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। भूमिपूजन के बाद संबोधित करते हुए राजा राज राजेश्वर सिंह ने कहा— “निघासन का यह मेला न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों का अनोखा संगम भी है। मेले में गरीब कन्याओं का विवाह कराना अत्यंत पवित्र और अनुकरणीय कार्य है, जिसकी मिसाल कहीं और कम ही देखने को मिलती है।” कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद लोधी , व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी , प्रदीप गुप्ता , मुन्नी देवी , मोनू दी...