नगर पंचायत सिंगाही भेड़ौरा से खैरीगढ़ को जोड़ने वाली डामर रोड बदहाल*
नगर पंचायत सिंगाही भेड़ौरा से खैरीगढ़ को जोड़ने वाली डामर रोड बदहाल संवाददाता उदयभान गुप्ता नगर पंचायत सिंगाही भेड़ौरा से खैरीगढ़ को जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी डामर रोड पूरी तरह से उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। राहगीरों का कहना है कि सड़क की हालत बयान करती है कि सरकार द्वारा जारी सड़क पुनर्निर्माण और मरम्मत की गाइडलाइन केवल कागजों पर है। जमीनी हकीकत में सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। आए दिन इस मार्ग पर हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।