सिंगाही: जनसेवा की मिसाल बने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कर राहगीरों को दी राहत

 सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। लगातार हो रही बरसात के कारण सिंगाही-नौरंगाबाद मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क पर बने गहरे और खतरनाक गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसी बीच दो बाइक सवार सड़क की खराब स्थिति के कारण घायल हो गए, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचे और तत्काल रोड़ा, ईंट तथा मिट्टी डलवाकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई। सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया गया, जिससे आवागमन दोबारा सुचारु हो सका और राहगीरों को बड़ी राहत मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह कार्य नहीं कराया जाता तो और भी गंभीर हादसे हो सकते थे। ग्रामीणों एवं राहगीरों ने अमनदीप सिंह की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाते हुए जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क की मरम्मत कराकर अमनदीप सिंह ने संवेदनशील और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने का परिचय दिया है। लोगों का मानना है कि जनसमस्याओं पर उनकी सक्रियता और तत्परता उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना रही है।

हालांकि, क्षेत्रीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग एवं गन्ना विभाग से भी मांग की है कि इस मार्ग की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सिंगाही में महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल स्टेट टूर्नामेंट का 102वां वर्ष आयोजन होने जा रहा है।