26 साल बाद महाविद्यालय निर्माण की उम्मीद जगी, विशेष ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित।

 26 साल बाद महाविद्यालय निर्माण की उम्मीद जगी, विशेष ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित।

सिंगाही-खीरी। ग्राम पंचायत सिंगहा खुर्द में ग्राम समाज की भूमि पर प्रस्तावित महाविद्यालय निर्माण का वर्षों पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रविवार को परिषद स्कूल परिसर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम समाज की भूमि के संबंध में महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।


बैठक में बताया गया कि वर्ष 1999 में करीब 8 एकड़ 44 डिसमिल ग्राम समाज की भूमि सरजू किसान महाविद्यालय के निर्माण के लिए प्रस्तावित की गई थी। उस समय सरजू सहकारी चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने अपने गन्ना मूल्य से 10 पैसे प्रति कुंतल की कटौती कराकर महाविद्यालय निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र कराई थी।

बताया गया कि महाविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी दौरान दूसरी संस्था द्वारा भी भूमि का दावा किए जाने से विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच मामला न्यायालय पहुंच गया और कानूनी विवाद के चलते 26 वर्षों तक महाविद्यालय का निर्माण शुरू नहीं हो सका।

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण भूमि वर्षों से अनुपयोगी पड़ी है, जबकि इसका उपयोग शिक्षा और जनहित के कार्यों के लिए होना चाहिए। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित ने समाजसेवी संतराम कनौजिया द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर किए जाने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। जांच के दौरान किसानों से एकत्र की गई राशि का बड़ा हिस्सा खर्च होने और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये शेष होने की बात भी सामने रखी गई।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि यदि अब तक भूमि का उपयोग महाविद्यालय निर्माण के लिए नहीं हुआ है तो उसे पुनः ग्राम समाज के अधिकार में लिया जाए, ताकि भविष्य में उसी भूमि पर महाविद्यालय का निर्माण सुनिश्चित कराया जा सके।

ग्राम सभा ने प्रस्ताव पारित कर संबंधित अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम समाज की भूमि का उपयोग केवल शिक्षण संस्थानों और अन्य जनहित एवं विकास कार्यों के लिए ही सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में यशोदानंदन मिश्रा, कौशल वर्मा, गया प्रसाद विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, डॉ. अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रामस्नेही गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, गुरजीत सिंह, बब्बू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


जनता के विश्वास और विकास कार्यों के दम पर निर्दलीय विधायक पद की दावेदारी करेंगे ठाकुर दिनेश सिंह  https://youtube.com/shorts/TqBydWVKuyI?si=316qzqCFLkTMSdKN  





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सिंगाही में महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल स्टेट टूर्नामेंट का 102वां वर्ष आयोजन होने जा रहा है।