संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिंगाही खीरी।ग्राम सिंगहा खुर्द व कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा का आयोजन

चित्र
 सिंगाही खीरी।ग्राम सिंगहा खुर्द व कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यात्रा का शुभारंभ आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद किया गया। संपादक विमलेश कुमार  ग्राम सिंगहा खुर्द में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आचार्य प्रयागदत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिविधान से पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं और कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे और जयघोष के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकलीं। यात्रा के दौरान पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा और जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया।कलश यात्रा गांव से होते हुए मोतीपुर जौरहा नदी तट पहुंची, जहां विधिपूर्वक पूजा कर श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद महिलाएं और कन्याएं पुनः यज्ञशाला पहुंचीं, जहां विधिविधान से कलशों की स्थापना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण पूरी तरह श्रद्धामय बना रहा।आय...

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से उनके सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट कर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

चित्र
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से उनके सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट कर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई   संपादक विमलेश कुमार मौर्य इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्य , नकहा मंडल के महामंत्री बड़े भाई धर्मेन्द्र मौर्य , अनुभव मौर्य सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा प्रदेश की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। उपमुख्यमंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। यह शिष्टाचार भेंट आत्मीयता, संगठनात्मक एकजुटता एवं उत्सव की भावना से परिपूर्ण रही।