"हरियाली ही जीवन है": सिंगाही के नव निर्मित मुक्तिधाम परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान
"हरियाली ही जीवन है": सिंगाही के नव निर्मित मुक्तिधाम परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पंचायत सिंगाही के नव निर्मित मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुक्तिधाम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे भविष्य में यह स्थल हरियाली से आच्छादित होने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर सभासद सलाउद्दीन अंसारी, नरेंद्र गुप्ता, सूरज कनौजिया, ध्रुव कुमार दिवाकर, राहुल गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, मज्जन खान, प्रभात शुक्ला, रामू गुप्ता, आशीष भंडारी, दीपक सक्सेना, आफाक हुसैन, शौकत अली, नामित सभासद प्रदीप श्रीवास्तव, शालिक राम मिश्रा, उमाकांत कटियार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने कहा कि मुक्तिधाम जैसे सार्वजनिक स्थलों पर हरियाली विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज लगाए जा रहे पौधे आने वाले वर्षों में छायादार वृक्ष बनकर लोगों को स्वच्छ वातावरण एवं ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने तथा मुक्तिधाम परिसर को हरित एवं आदर्श परिसर के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
"एक पेड़ – एक जीवन" के संदेश के साथ आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर पंचायत सिंगाही की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें