संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निघासन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

चित्र
  निघासन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद सम्पदाक विमलेश कुमार   निघासन (लखीमपुर खीरी)। ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार के अवसर पर निघासन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पलिया रोड स्थित हनुमानगढ़ी गेट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति व सेवा भाव का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ राजा राज राजेश्वर सिंह ने किया। उनके साथ देवेंद्र कुमार पाण्डेय, शशीकांत चतुर्वेदी, संजय सिंह, विनोद लोधी, अंशुल दीक्षित तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को प्रसाद अर्पित किया गया और भंडारे का शुभारंभ हुआ। आयोजकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सुव्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरण कराया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की भावना देखने को मिली। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भंडारे में सहभागिता ...

विधानसभा 138 के लिए मिशन 2027 के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कुमार पाण्डेय जी लगातार क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय हैं। जनसंपर्क, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक मजबूत जननेता के रूप में पहचान दिला रही है।

चित्र
 विधानसभा 138 के लिए मिशन 2027 के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कुमार पाण्डेय जी लगातार क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय हैं। जनसंपर्क, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक मजबूत जननेता के रूप में पहचान दिला रही है। जनता से जुड़ाव, विकास की सोच और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर वे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उनका लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। मिशन 2027 के इस सफर में जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। #Mission2027 #DevendraKumarPandey #BJP #Vidhansabha138 #JanSampark #VikasKiSoch #LokpriyaNeta

नाबालिग की करंट लगने से मौत: लखीमपुर खीरी में वॉटर कूलर से पानी पीते समय हादसा, घर से गया था बाजार

चित्र
 नाबालिग की करंट लगने से मौत: लखीमपुर खीरी में वॉटर कूलर से पानी पीते समय हादसा, घर से गया था बाजार सम्पदाक विमलेश कुमार मौर्या   लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वॉटर कूलर डिस्पेंसर से पानी पी रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद बिलखती मां को संभालते लोग। जानिए पूरा मामला... जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 8 निवासी राजेश का 9 वर्षीय पुत्र ऋतिक सोमवार को कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार गया था। उसके माता-पिता बहराइच जिले के कारीकोट मेले में गए हुए थे। बाजार से लौटते समय ऋतिक वार्ड नंबर 13 स्थित मस्जिद के पास लगे वॉटर कूलर डिस्पेंसर पर पानी पीने के लिए रुका। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बालक को तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ...