सड़क की नाप करवाते जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह
सड़क की नाप करवाते जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह
संवाददाता राजकुमार
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)।
सिंगाही की गलियों से एक उम्मीद की आहट आई है,
मनमदपुर अब तन्हा नहीं रहेगा, अब उसकी राह सवरने वाली
है।
ग्राम पंचायत सिंगाही देहात के मजरा मनमदपुर को मुख्य
सड़क से जोड़ने के लिए डामरीकरण की तैयारी शुरू हो गई है।
क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह ने शनिवार को
विभागीय जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ गांव पहुंचकर
प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण कराया और पैमाइश कराकर
एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि मनमदपुर गांव सिंगाही कस्बे से करीब दो
किलोमीटर दूर स्थित है। गांव तक पहुंचने के लिए बेलायां-
पनवारी मार्ग से केवल खड़ंजा मार्ग बना हुआ है, जिस पर
आवागमन में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना
करना पड़ता है। विशेषकर बरसात के मौसम में लोगों की
परेशानी और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य
ठाकुर दिनेश सिंह ने सड़क के डामरीकरण की प्रक्रिया शुरू
कराई है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण
का कार्य शुरू कराने की तैयारी की जाएगी।
ठाकुर दिनेश सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्य कराए हैं। उनका प्रयास
है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बेहतर सड़क, पेयजल और अन्य
मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ग्रामीणों को
किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें