जनता के विश्वास और विकास कार्यों के दम पर निर्दलीय विधायक पद की दावेदारी करेंगे ठाकुर दिनेश सिंह

जनता के विश्वास और विकास कार्यों के दम पर निर्दलीय विधायक पद की दावेदारी करेंगे ठाकुर दिनेश सिंह

संपादक विमलेश कुमार मौर्या




 निघासन, लखीमपुर खीरी। क्षेत्र संख्या-3 निघासन के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दावेदारी करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग, विश्वास और क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों से उन्हें यह निर्णय लेने की प्रेरणा मिली है।ठाकुर दिनेश सिंह ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र संख्या-3 की लगभग 15 ग्राम सभाओं में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जनहित के कार्य कराए हैं। इनमें खड़ंजा निर्माण, नाला निर्माण, आरसीसी सड़कें, सार्वजनिक शौचालय, पुलिया निर्माण, वाटर कूलर की स्थापना सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सेवा रहा है। क्षेत्र की जनता ने हर समय उन्हें सहयोग और स्नेह दिया है, जिसके लिए वे सभी के आभारी हैं। उनका दावा है कि विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और अब क्षेत्र के लोग उन्हें विधायक के रूप में देखना चाहते हैं।

ठाकुर दिनेश सिंह ने कहा, "मैं अपनी प्यारी जनता के विश्वास और आशीर्वाद को सबसे बड़ी ताकत मानता हूं। जनता ने जो सम्मान और स्नेह मुझे दिया है, उसी के बल पर मैं इस बार निर्दलीय विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय ले रहा हूं। मेरा संकल्प है कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग के हित में कार्य करता रहूं।"

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे पहले की तरह अपना स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रह सके।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सिंगाही में महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल स्टेट टूर्नामेंट का 102वां वर्ष आयोजन होने जा रहा है।