भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, डीसीएम की टक्कर से सिर धड़ से अलग

 भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, डीसीएम की टक्कर से सिर धड़ से अलग

सम्पदाक विमलेश कुमार 
संपूर्णानगर-पलिया मार्ग पर पकरिया के पास हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस ने मृतक की पहचान की




पलिया-खीरी। पलिया क्षेत्र के संपूर्णानगर-पलिया मार्ग पर पकरिया के पास मंगलवार दोपहर करीब 3:40 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि पलिया पुलिस ने कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सरदा गौतम पुत्र बलदेव, निवासी ग्राम मटहिया, थाना भीरा, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। वह प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 31 BY 1058) से जा रहा था। इसी दौरान डीसीएम (UP 33 AT 5646) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद संपूर्णानगर-पलिया मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सिंगाही में महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल स्टेट टूर्नामेंट का 102वां वर्ष आयोजन होने जा रहा है।