संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नई दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में भारत सरकार के रक्षा मंत्री जी के सरकारी आवास पर युवा भाजपा नेता अनुभव मौर्य ने स्नेहिल मुलाक़ात की।

चित्र
  🚨 विशेष खबर | नई दिल्ली 🚨 संपादक विमलेश कुमार मौर्या  नई दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में भारत सरकार के रक्षा मंत्री जी के सरकारी आवास पर युवा भाजपा नेता अनुभव मौर्य ने स्नेहिल मुलाक़ात की। इस दौरान अनुभव मौर्य ने आदरणीय रक्षा मंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा भी की। मुलाक़ात का माहौल आत्मीय और प्रेरणादायक रहा। अनुभव मौर्य ने कहा कि राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता का मार्गदर्शन युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने संगठन और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। 👉 अनुभव मौर्य युवा भाजपा नेता

सिंगाही में “आयुष बीज भंडार” का भव्य उद्घाटन

चित्र
संपादक विमलेश कुमार  सिंगाही कस्बे में आज दिनांक 14 मई 2026 (गुरुवार) को बस स्टैंड के पास स्थित “आयुष बीज भंडार” का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं किसान भाई उपस्थित रहे। दुकान के प्रॉपराइटर श्री दिनेश पुरवार ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीज, खाद एवं कृषि से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री उचित दामों पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसानों को बेहतर उत्पाद देकर उनकी फसल और आमदनी बढ़ाने में सहयोग करना है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के किसानों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि बस स्टैंड के पास इस तरह की सुविधा खुलने से किसानों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें आसानी से सभी कृषि सामग्री एक ही स्थान पर मिल सकेगी। आयुष बीज भंडार के शुभारंभ से क्षेत्र में कृषि सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।