शिवभक्ति और जनसेवा का संगम: गोला धाम जा रहे शिवभक्तों के लिए समाजसेवी हृदेश ठठेर ने शारदा नगर में लगाया विशाल भंडारा
शिवभक्ति और जनसेवा का संगम: गोला धाम जा रहे शिवभक्तों के लिए समाजसेवी हृदेश ठठेर ने शारदा नगर में लगाया विशाल भंडारा संपादक विमलेश कुमार सिंगाही (खीरी)। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों और शिवभक्तों की सेवा के लिए समाजसेवी संस्थाएं व स्थानीय नागरिक पूरे उत्साह के साथ आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में स्थानीय समाजसेवी हृदेश कुमार ठठेर द्वारा शारदा नगर मार्ग पर विशाल भंडारे का आयोजन कर कांवड़ियों एवं शिवभक्तों के लिए नि:शुल्क भोजन व प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई। सिंगाही से गोला गोकर्णनाथ धाम के लिए पैदल रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें भोजन के पैकेट वितरित किए गए। राह में मिले इस आत्मीय सत्कार और प्रसाद को ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने आयोजकों का सहृदय आभार व्यक्त किया और 'हर-हर महादेव' तथा 'जय शिव शंभू' के गगनभेदी जयकारों के साथ अपनी आगे की यात्रा प्रारंभ की। इस अवसर पर मुख्य रूप ...