निघासन में समाजवादी लोहिया वाहिनी का धरना प्रदर्शन

 निघासन में समाजवादी लोहिया वाहिनी का धरना प्रदर्शन 

संवाददाता  शहंशाह आलम

निघासन - निघासन विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

धरने का नेतृत्व समाजवादी लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष  संदीप कुमार ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान और नौजवानों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि "अखिलेश यादव किसान, गरीब और नौजवानों की आवाज हैं। उन्हें अरेस्ट करना लोकतंत्र पर हमला है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"


धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे समय माहौल शांतिपूर्ण रहा और पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सिंगाही में महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल स्टेट टूर्नामेंट का 102वां वर्ष आयोजन होने जा रहा है।