चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, खलील अधेड़ हिरासत में ग्रामीणों की बुलडोजर कार्यवाही की मांग
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, खलील अधेड़ हिरासत में ग्रामीणों की बुलडोजर कार्यवाही की मांग खून से सनी हालत में घर पहुंची मासूम, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर; आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंगाही-निघासन मार्ग किया जाम संपादक विमलेश कुमार मौर्या Nighasan-Lakhimpur Kheri : सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति पर बच्ची को पैसे देने का लालच देकर अपने घर बुलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बच्ची खून से सनी हालत में घर पहुंची। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव में में हुई घटना परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह बच्ची घर के आसपास थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे पैसे देने का लालच दिया और कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। कुछ समय बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। उसके कपड़ों पर खून लगा था और वह काफी घबराई हुई ...