संदेश

चित्र
 लखीमपुर  खीरी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भव्य शुभारंभ, डीएम ने दिलाई जागरूकता की शपथ  खीरी | 1 जुलाई 2025 जिले में संचारी रोगों के खिलाफ लड़ाई को नई ऊर्जा और जनभागीदारी देने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जनजागरूकता रैली और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार , मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता , एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह सहित प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा – यह अभियान जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी शुभारंभ समारोह में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित उपचार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और फील्ड कर्मियों से अभियान को पूरी संवेदनशीलता, समर्पण और अनुशासन के साथ संचालित करने की अपील की। उन्होंने क...
चित्र
  सिंगाही भेड़ौरा में मां अन्नपूर्णा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह लखीमपुर खीरी | 1 जुलाई 2025 सिंगाही क्षेत्र के भेड़ौरा गांव स्थित मेला मैदान में मंगलवार को "मां अन्नपूर्णा मेमोरियल क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट" का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल रहा। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य व समिति अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री सालू जी एवं श्री रविकांत जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और खेल भावना के महत्व पर जोर दिया। उद्घाटन के तुरंत बाद पहला मुकाबला शुरू हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे। युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने माहौल को रोमांचक बना दिया। खेलों से बढ़ेगा क्षेत्र का गौरव श्री ठाकुर दिनेश सिंह ने कहा कि “ऐसे टूर्नामेंट न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं, बल्कि गांव-क्षेत्र की एकता और सामाजिक समरसता क...
चित्र
  तीन दिन में उठीं दो अर्थियां, सिंगाही के करदहिया गांव में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लखीमपुर खीरी/निघासन – जनपद की निघासन तहसील क्षेत्र के सिंगाही थाना अंतर्गत ग्राम करदहिया में तीन दिन के भीतर एक ही परिवार से दो आत्महत्याओं ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। पहले पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फिर पति ने ससुराल पक्ष पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाकर जान दे दी। अब पीड़ित परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना करदहिया गांव की है, जहां रहने वाले राम स्नेही गौतम के छोटे बेटे प्रवीण गौतम (26) ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे दो दिन पहले, 29 जून को उसकी पत्नी शिल्पी गौतम (25) ने भी अपने ससुराल  में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शिल्पी के आत्महत्या के बाद प्रवीण को गिरफ्तार किया था, ससुराल वालों व परिजनों की मदद से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। सुलह के नाम पर मांगी 10 लाख की रकम और 6 बीघा जमीन प्रवीण के पिता राम स्नेही गौतम ने बताया कि बेटे की...
चित्र
  भीरा पलिया रेलवे लाइन पानी रिसाव मामला: जिला प्रशासन ने गेंद रेलवे विभाग के पाले में डाली,रेलवे विभाग ने शुरू करवाया बचाव कार्य संपादक विमलेश कुमार लखीमपुर खीरी। भीरा-पलिया रेलवे ट्रैक को जलभराव व पानी के रिसाव से संभावित क्षति से बचाने के लिए रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक अनुरक्षण एवं सुरक्षा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह समस्त कार्य रेलवे विभाग के अधीन है। वहीं, मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम पलिया एवं सीओ पलिया मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। पूर्व में उत्पन्न जाम को प्रशासन ने समाप्त करा दिया है। वर्तमान में पलिया-भीरा सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रहा है                      
चित्र
 सिंगाही खीरी। सरजू सहकारी चीनी मिल की गन्ना परिषद  की एक दशक से ज्यादा समय से जर्जर होकर गड्ढा युक्त हुई सड़क के दिन बहुर गए हैं सिंगहा कलां में ग्राम प्रधान के प्रयासों से यह सड़क आब पीडब्ल्यूडी विभाग बनाएगा सडक पर निर्माण  कार्य शुरू हुआ है।    संपादक विमलेश कुमार   सच के साथ यूपी न्यूज़ विकास खण्ड निघासन की ग्राम पंचायत सिंगहा कला को सिगाही बेलराया  नेशनल  हाईवे को जोडने वाली सडक शांति सहकारी चीनी मिल की गाना परिषद से एक दशक पहले बनाई गई थी जो अब जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पहुच कर गड्ढा युक्त  हो गई  थी  बारह मास सडक पर भीषण जल भराव होता था होकर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही थी  ग्रामीणों की मांग व प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित के अथक प्रयास से करीब 500 मीटर की रोड जो टोडर प्रसाद के घर से सिद्ध बाबा मंदिर तक  निर्माण का कार्य शनिवार से प्रारम्भ हो गया। यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी सावन के पवित्र माह मे देवस्थान सिद्ध बाबा पर पूजा अर्चना के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी राहत होगी, बल्क...
चित्र
         इटावा की घटना को लेकर निघासन में यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग संवाददाता राजकुमार      निघासन खीरी              इटावा जिले में यादव समाज के एक कथावाचक के साथ हुई घटना से आक्रोशित यादव समाज के लोगों ने आज निघासन में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ओमकार यादव एवं रवि यादव के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज के सम्मान से जुड़ा यह मामला अत्यंत गंभीर है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द जांच पूरी कर दोषियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान सरदार यादव, अरविंद यादव, अंकित यादव, दिलीप यादव, भूपेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई में लापरवाही हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे।
चित्र
  बाढ़ आई तो घबराइए मत... प्रशासन पूरी तरह तैयार है: लखीमपुर खीरी की 5 तहसीलों में रियल मॉक ड्रिल, डीएम व एसपी फील्ड में उतरे संपादक विमलेश कुमार लखीमपुर खीरी, 26 जून। “बाढ़ आई तो घबराइए मत... प्रशासन तैयार है।” इसी संकल्प के साथ लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार को पांचों बाढ़ प्रभावित तहसीलों—पलिया, निघासन, मितौली, ईसानगर व रमिया बेहड़—में रियल मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस व्यापक अभ्यास का नेतृत्व जिला अधिकारी (डीएम) दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने स्वयं किया। आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की गहनता से पड़ताल की गई, साथ ही ज़मीनी हालात में प्रशासन की तैयारियों को परखा गया। फील्ड में डीएम-एसपी, हर परिस्थिति के लिए तत्परता डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने रेस्क्यू टीमों के साथ मिलकर विभिन्न बाढ़ परिदृश्यों का अवलोकन किया। जहां कहीं नाव पलटी , गांवों में पानी घुसा , लोग फंसे —हर परिस्थिति को वास्तविक आपदा की तरह समझते हुए संबंधित विभागों की सक्रियता देखी गई। डीएम नागपाल ने स्पष्ट कहा, "प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ तैयार रहना नहीं ह...