बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार पांडेय, अधिकारियों से राहत कार्य तेज करने की मांग
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार पांडेय, अधिकारियों से राहत कार्य तेज करने की मांग
संपादक विमलेश कुमार
निघासन, लखीमपुर खीरी। 138-निघासन विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार पांडेय ने क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों, नगरों एवं मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान रविंद्र यादव, श्री बालकुमार मौर्य, श्री प्रमोद मौर्या, श्री अरविंद मौर्य, श्री रामकुमार मौर्य, श्री शिवकुमार मौर्य, श्री बुलंद गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें