नगर पंचायत सिंगाही के निवासी सुरेंद्र कुमार लोधी की पुत्री नैंसी लोधी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सिंगाही का नाम रोशन किया है।

 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगाही 🚨🎉 पहले ही प्रयास में नैंसी लोधी ने रचा सफलता का इतिहास नगर पंचायत सिंगाही के निवासी सुरेंद्र कुमार लोधी की पुत्री नैंसी लोधी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सिंगाही का नाम रोशन किया है।

संपादक विमलेश कुमार 

नैंसी लोधी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा आयोजित परीक्षा में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि नैंसी ने पहले ही प्रयास में यह शानदार उपलब्धि प्राप्त की।

नैंसी की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

🌟 नैंसी लोधी की यह उपलब्धि सिंगाही के युवाओं के लिए प्रेरणा है—मेहनत, लगन और हौसले से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

💐 नैंसी लोधी जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं। 🎉🎉

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सिंगाही में महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल स्टेट टूर्नामेंट का 102वां वर्ष आयोजन होने जा रहा है।