भव्य शोभायात्रा व जलविहार के साथ संपन्न हुआ श्री वामन द्वादशी महोत्सव
🔴 सच के साथ यूपी न्यूज़ 🔴
🚨 BREAKING NEWS | सिंगाही 🚨
भव्य शोभायात्रा व जलविहार के साथ संपन्न हुआ श्री वामन द्वादशी महोत्सव
सिंगाही। श्री वामन द्वादशी महोत्सव के 92वें वर्ष के अवसर पर बुधवार, 23 सितंबर को नगर में भव्य शोभायात्रा एवं जलविहार का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
शाम 4 बजे निकली शोभायात्रा में नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। धार्मिक वातावरण के बीच निकली शोभायात्रा ने नगर में भक्ति और आस्था का माहौल बना दिया।
वामन द्वादशी महोत्सव समिति, सिंगाही की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में अनुराग पुरवार महामंत्री , सुरेन्द्र लोधी, उत्तम मिश्रा, प्रदीप पुरवार, राजाराम, राहुल गुप्ता, जोगेन्दर शाक्य, मोहित त्रिवेदी, अनुभव श्रीवास्तव, राजेश रस्तोगी,राकेश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, रमन जायसवाल, कपिल त्रिवेदी, संजय जैन, आदि कमेटी के सभी पदाधिकारी के साथ यह लोग भी मौजूद रहे व देखरेख में व्यवस्थाएं संचालित की गईं।
🔴 92 वर्षों से चली आ रही परंपरा ने एक बार फिर बिखेरी आस्था की छटा
सच के साथ यूपी न्यूज़
सिंगाही से विशेष रिपोर्ट




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें