चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, खलील अधेड़ हिरासत में ग्रामीणों की बुलडोजर कार्यवाही की मांग
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, खलील अधेड़ हिरासत में ग्रामीणों की बुलडोजर कार्यवाही की मांग
बताया गया कि सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव में में हुई घटना परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह बच्ची घर के आसपास थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे पैसे देने का लालच दिया और कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। कुछ समय बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। उसके कपड़ों पर खून लगा था और वह काफी घबराई हुई थी।
बच्ची की हालत बिगड़ी, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
परिजनों के मुताबिक, बच्ची ने घटना के संबंध में बताने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि आरोपी ने बातचीत करने के बजाय फावड़ा उठा लिया और परिजनों को दौड़ा दिया। इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिंगाही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल से बच्ची को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम के साथ पढुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर, निघासन इंस्पेक्टर गोपाल नारायण सिंह, सिंगाही थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह और तिकुनिया थाना प्रभारी अवनीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही परिजनों से घटना की जानकारी ली।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सिंगाही-निघासन मार्ग किया जाम
मासूम के साथ हुई घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ देर के लिए सिंगाही-निघासन संपर्क मार्ग जाम कर दिया। मार्ग जाम होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी यदुवीर सिंह व एडिशनल पवन गौतम ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और मुकदमे की प्रभावी पैरवी कराई जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सुचारु हो सका।
मेडिकल जांच और साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जांच का आधार बना रही है। नाबालिग पीड़िता से जुड़े मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।
सीओ शिवम कुमार बोले- मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि चार वर्षीय बच्ची से संबंधित घटना की सूचना पुलिस को मिली है। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच कर रही है। मेडिकल जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट तथा विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़िता के उपचार और सुरक्षा को पुलिस की प्राथमिकता में रखा गया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें