लखीमपुर खीरी: सिंगाही में शिवाला मंदिर का हुआ भव्य कायाकल्प वार्ड नंबर 6 के सभासद रामनरेश गुप्ता की पहल और नगर पंचायत अध्यक्ष मो. कय्यूम के सहयोग से बदली लगभग 100 साल पुराने शिव मंदिर की तस्वीर
लखीमपुर खीरी: सिंगाही में शिवाला मंदिर का हुआ भव्य कायाकल्प
वार्ड नंबर 6 के सभासद रामनरेश गुप्ता की पहल और नगर पंचायत अध्यक्ष मो. कय्यूम के सहयोग से बदली लगभग 100 साल पुराने शिव मंदिर की तस्वीर
सिंगाही, लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत सिंगाही के वार्ड नंबर 6 स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर जिसे बच्चू लाल सभासद के नाना जी ने बनवाया था जो जर्जर हालत में हो गया था जिसका आखिरकार भव्य कायाकल्प हो गया है। लंबे समय से जर्जर हालत में खड़े इस शिव मंदिर की मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य अब पूरा होने के बाद मंदिर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
बताया जाता है कि मंदिर और आसपास की सड़क के विकास एवं मरम्मत के लिए लगभग 44 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रस्तावित किया गया था। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्धारित कार्य लंबे समय तक पूरा नहीं हो सका और मंदिर जर्जर अवस्था में ही खड़ा रहा।
मंदिर की बदहाल स्थिति को देखते हुए वार्ड नंबर 6 के सभासद रामनरेश गुप्ता ने इस मामले को गंभीरता से उठाया। उन्होंने अधूरे कार्य को लेकर विरोध दर्ज कराया और नगर पंचायत अध्यक्ष मो. कय्यूम तथा संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मंदिर के कार्य को पूरा कराने की मांग की।
इसके बाद सभासद रामनरेश गुप्ता ने अपनी देखरेख में मंदिर की मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य पूरा करवाया, जिससे आज इस ऐतिहासिक मौर्या मंदिर की सूरत पूरी तरह बदल गई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष मो. कय्यूम के सहयोग से हुए इस कार्य की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था और पुरानी विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है।
सभासद रामनरेश गुप्ता की सक्रिय पहल और नगर पंचायत के सहयोग से हुआ यह कार्य जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और जनसेवा की एक सकारात्मक मिसाल बनकर सामने आया है।
आस्था का सम्मान, विरासत का संरक्षण और विकास की नई पहचान—यही है सिंगाही के शिवाला मंदिर का नया स्वरूप।
#ShivTemple #Singahi #RamNareshGupta# Mo Kayyum#LakhimpurKheri #UttarPradesh #NagarPanchayatSingahi #PositiveNews #GroundReport #KheriNews #UPNews #DevelopmentWork

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें