नाबालिग की करंट लगने से मौत: लखीमपुर खीरी में वॉटर कूलर से पानी पीते समय हादसा, घर से गया था बाजार

 नाबालिग की करंट लगने से मौत: लखीमपुर खीरी में वॉटर कूलर से पानी पीते समय हादसा, घर से गया था बाजार


सम्पदाक विमलेश कुमार मौर्या 

लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में सोमवार शाम एक

दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो

गई। बताया जा रहा है कि बालक नगर पंचायत द्वारा लगाए

गए वॉटर कूलर डिस्पेंसर से पानी पी रहा था, तभी वह करंट

की चपेट में आ गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बच्चे की मौत के बाद बिलखती मां को संभालते लोग।

जानिए पूरा मामला...


जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 8 निवासी राजेश का

9 वर्षीय पुत्र ऋतिक सोमवार को कस्बे में लगने वाली

साप्ताहिक बाजार गया था। उसके माता-पिता बहराइच

जिले के कारीकोट मेले में गए हुए थे। बाजार से लौटते समय

ऋतिक वार्ड नंबर 13 स्थित मस्जिद के पास लगे वॉटर कूलर

डिस्पेंसर पर पानी पीने के लिए रुका। इसी दौरान वह करंट

की चपेट में आ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद

कय्यूम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बालक को तत्काल

कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल |

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बालक

की असामयिक मौत से कस्बे में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने

आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के सभीपहलुओं की जांच की जा रही है।


एसडीएम राजीव निगम ने बताया - यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह नगर पंचायत की बहुत बड़ी लापरवाही जो इस प्रकार छोटे कार्यों को देखा नहीं जा रहा है जिससे लोगों की जान पर संकट बनती है उन्होंने

कहा कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद

शासन स्तर से मिलने वाली आर्थिक सहायता पीड़ित

परिवार को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कराई

जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया