भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से उनके सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट कर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से उनके सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट कर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई
संपादक विमलेश कुमार मौर्य
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्य, नकहा मंडल के महामंत्री बड़े भाई धर्मेन्द्र मौर्य, अनुभव मौर्य सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा प्रदेश की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। उपमुख्यमंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
यह शिष्टाचार भेंट आत्मीयता, संगठनात्मक एकजुटता एवं उत्सव की भावना से परिपूर्ण रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें