तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के बाद बड़ा ऐलान, 48 घंटे में मिलेगा पांच लाख मुआवजा
तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के बाद बड़ा ऐलान, 48 घंटे में मिलेगा पांच लाख मुआवजा
परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घर की बाउंड्री वॉल और जंगल में तारबंदी का भी आश्वासन
👉 सिंगाही थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद माजरा टापर फार्म में तेंदुए के हमले में छह वर्षीय मासूम मनजोत सिंह की मौत के बाद अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया है।
👉अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित परिवार को 48 घंटे के अंदर पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने तथा घर की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया गया है।
👉ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने और जंगल में तारबंदी कराने की बात कही गई है। आश्वासन के मुताबिक, गुरुवार को दो सोलर लाइट लगाई जाएंगी, जबकि आठ अन्य सोलर लाइट बाद में लगाई जाएंगी। इसके अलावा, तेंदुए को जल्द पकड़ने का भी आश्वासन दिया गया है।
👉बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इसको लेकर ग्रामीणों और वन विभाग के बीच काफी देर तक बहस हुई। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
*थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह मौके पर पहुंचे, दो घंटे बाद जंगल से मिला मासूम का शव*
👉सिंगाही थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की तलाश के बाद जंगल से छह वर्षीय मासूम मनजोत सिंह का शव बरामद हुआ।
👉**आज दोपहर 3:30 बजे हुआ मासूम का अंतिम संस्कार**
👉तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाले छह वर्षीय मनजोत सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर में किया गया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।
👉इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत मासूम की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
🙏🙏🙏

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें