कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया
कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया
संवाददाता उदयभान गुप्ता
सिंगाही (खीरी)। महारानी सुरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के 102वें फाइनल मैच में कुशीनगर ने गोरखपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। 8 दिनों के लिए आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच फाइनल दौड़ के लिए दो टीमें आमने-सामने रही दोनों टीमों ने जीत और मेहनत की लेकिन जो जीतता है उसे ही विनर की ट्रॉफी से सम्मानित किया जाता है। दोनों टीमों के कड़े मुकाबले के बाद कोई भी टीम एक दूसरे पर गोल नहीं कर पाई और पेनाल्टी शूटआउट में कुशीनगर की टीम ने 7/6 से मैच जीत कर ट्राफी अपने नाम की ।पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।
45-45 मिनट का मुकाबला रहा मुकाबला बराबरी पर
रविवार को राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज खेल मैदान में खेले गए फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के दोनों हाफ गोलरहित रहे। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में कुशीनगर ने बढ़त बनाते हुए चैंपियनशिप हासिल की। स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों ने रोमांचक फाइनल का आनंद लिया।
इन गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
फाइनल मुकाबले के दौरान लंदन से आए डॉ. रवी पंत, नीरा भल्ला, डॉ. एम.आर. सेठी, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार, पूर्व फुटबाल टूर्नामेंट महामंत्री सुनील बत्रा, पूर्व प्रधान श्री राम सिंह, डॉ एन.यू. खान, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह, रमा शाह, उत्तम सोनी,अमित सिंह प्रधान, मनीष मौर्य,नगर पंचायत के सभी सभासद उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रमेन्द्र प्रसाद भल्ला, महामंत्री शिखर तिवारी, आयोजन सचिव पराक्रम शाह, आशीष भंडारी, कोषाध्यक्ष अमर गुप्ता, जितेंद्र सिंह, वासू गुप्ता, तुषार पांडे ,सुशांत पांडे एमके मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक,ध्रुव विश्वकर्मा, अब्दुल हमीद , मास्टर दिलशाद,जावेद पूर्व गोलकीपर, आदि सभी ने शिखर तिवारी का महामंत्री बनने से लेकर टूर्नामेंट के समापन तक सराहनीय योगदान दिया ,बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे और साल भर के लिए मैच की यादों को अपने अपने तरीकों से संजो के रखा। महामंत्री शिखर तिवारी ने अपनी टीम के साथ अतिथि व दर्शकों के साथ साथ उपस्थित पत्रकारों को भी गिफ्ट देकर हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें