सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

आज दिनांक 16 नवंबर 2025, दिन रविवार को आयोजित महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान पत्रकार साथियों को उनके उत्कृष्ट सहयोग और निष्पक्ष कवरेज के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद फुटबॉल टूर्नामेंट टीम द्वारा पत्रकारों के सम्मान को विशेष रूप से सराहा गया। आयोजन समिति ने कहा कि मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण ही टूर्नामेंट को शानदार सफलता मिली।


पत्रकार साथियों ने भी फुटबॉल टूर्नामेंट टीम को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने का काम करते हैं।

समापन समारोह में खिलाड़ियों, कोचों और स्थानीय दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। खेल भावना और अनुशासन के साथ टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया