जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह द्वारा आयोजित शिविर सिंगाही में आज लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, बड़ी संख्या में पहुंच रहे क्षेत्रवा
जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह द्वारा आयोजित शिविर सिंगाही में आज लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, बड़ी संख्या में पहुंच रहे क्षेत्रवासी
शिविर में लोगों की निःशुल्क आंखों की जांच, मोतियाबिंद की जांच एवं उपचार के लिए रेफरल, निःशुल्क चश्मा वितरण तथा आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं की जांच की जा रही है। जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन ठाकुर दिनेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य द्वारा किया जा रहा है। यह शिविर उत्तर प्रदेश सरकार एवं Shortsavers India के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
👁️ क्षेत्रवासियों से अपील
आयोजक ठाकुर दिनेश सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच अवश्य कराएं और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।
📍 स्थान: एम.के. मेमोरियल स्कूल, इलाहाबाद बैंक के निकट, सिंगाही निघासन
📅 दिन: रविवार, 13 सितंबर 2026
🩺 कार्यक्रम: निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण
👤 आयोजक: ठाकुर दिनेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें