निघासन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
निघासन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
निघासन (लखीमपुर खीरी)। ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार के अवसर पर निघासन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पलिया रोड स्थित हनुमानगढ़ी गेट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति व सेवा भाव का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजा राज राजेश्वर सिंह ने किया। उनके साथ देवेंद्र कुमार पाण्डेय, शशीकांत चतुर्वेदी, संजय सिंह, विनोद लोधी, अंशुल दीक्षित तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को प्रसाद अर्पित किया गया और भंडारे का शुभारंभ हुआ।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सुव्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरण कराया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की भावना देखने को मिली। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भंडारे में सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजीव निगम, बीडीओ जयेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, नरेंद्र भदौरिया, नागेंद्र सेंगर, आनंद चतुर्वेदी, दयाशंकर मौर्या, संजय गुप्ता, मुन्नी देवी, प्रदीप पुरवार, उत्तम मिश्रा, सुनील मौर्या, सुनील बत्रा, संतोष गुप्ता, अशोक चौधरी, पंकज गिरी, दामोदर मौर्या, प्रदीप गुप्ता, शिवकुमार पाल सहित निघासन विधानसभा 138 के अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश भी दिया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें