सिंगाही खीरी।ग्राम सिंगहा खुर्द व कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा का आयोजन

 सिंगाही खीरी।ग्राम सिंगहा खुर्द व कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यात्रा का शुभारंभ आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद किया गया।

संपादक विमलेश कुमार


 ग्राम सिंगहा खुर्द में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आचार्य प्रयागदत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिविधान से पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं और कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे और जयघोष के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकलीं। यात्रा के दौरान पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा और जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया।कलश यात्रा गांव से होते हुए मोतीपुर जौरहा नदी तट पहुंची, जहां विधिपूर्वक पूजा कर श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद महिलाएं और कन्याएं पुनः यज्ञशाला पहुंचीं, जहां विधिविधान से कलशों की स्थापना की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण पूरी तरह श्रद्धामय बना रहा।आयोजन के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। छोटे-बड़े सभी लोग कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए और पूरे गांव में मेले जैसा माहौल रहा। आयोजन को सफल बनाने में प्रधान प्रतिनिधि सहित ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए भी ग्रामीणों ने मिलकर जिम्मेदारी निभाई।

प्रधानप्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित ने बताया कि आगामी दिनों में यज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी,जिसमे दिन में रामलीला और रात में कृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुगण बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान