श्री सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भव्य रूप से किया गया।
श्री सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भव्य रूप से किया गया।
इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धा और आस्था से सराबोर नजर आया।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें