भिडोरी गांव में शेर के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में दहशत

 भिडोरी गांव में शेर के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में दहशत

 


भिडोरी गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चारा लाने खेत में गई एक महिला पर शेर ने हमला कर दिया। मृतका की पहचान पवन की पत्नी ऊषा देवी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। हमले में ऊषा देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद गांव वालों ने काफी तलाश के बाद महिला का शव पास के गन्ने के खेत में पाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, शेर को पकड़ने और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया