निघासन क्षेत्र के नवनियुक्त, वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह द्वारा

निघासन क्षेत्र के नवनियुक्त, वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित 

संपादक विमलेश कुमार मौर्या


लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में गुरुवार को देश सेवा के लिए समर्पित नवनियुक्त, वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सिंगाही कस्बे स्थित क्रिस्टल पैलेस मैरिज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि नवनियुक्त सैनिकों को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने इस आयोजन को क्षेत्र की पहली और अनूठी पहल बताया।


समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तत्पर सैनिकों का सम्मान करना समाज का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है। सैनिकों के त्याग, परिश्रम और समर्पण को सम्मान देने से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि इससे युवा पीढ़ी को सेना में सेवा के लिए प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है और सेना के प्रति सम्मान और विश्वास और अधिक गहरा होता है।



कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त सैनिक संदीप सिंह, राजवीर सिंह, फरदीन, आशीष, अनुज और अंकित तथा वर्तमान सैनिक मलकीत सिंह सहित कई पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।


समारोह में निघासन नगर पंचायत चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह, डॉ. एम.आर. सेठी, डॉ. एन.यू. खान, पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह, इंद्रदीप सिंह, निरंजन सिंह सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान