राजेश मिश्रा “डाक्टर” — गरीबों किसानों मजलूमों और युवाओं की बुलंद आवाज...
राजेश मिश्रा “डाक्टर” — गरीबों किसानों मजलूमों और युवाओं की बुलंद आवाज...
जनसेवा केवल जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि एक संकल्प भी है सेवा और सुशासन के इसी संकल्प को अपना आधार बनाकर कार्य करने वालों में राजेश मिश्रा “डाक्टर” का नाम अग्रणी पंक्ति में पूरे सम्मान और विश्वास के साथ लिया जाता है। उनकी पहचान एक शिक्षित, अनुभवी, ईमानदार और जमीन से जुड़े जोरदार नेता के तौर पर होती है वे लम्बे समय से धौरहरा की बेहतरी के लिए कृत संकल्प होकर व्यक्ति व्यक्ति से मिल कर उनके हर सुख दुख में बराबर साथ खड़े हो रहे हैं।
राजेश मिश्रा “डाक्टर” ने विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में प्रवेश करते हुए दो बार लखनऊ विश्वविद्यालय में क्रमशः छात्र संघ उपाध्यक्ष व जूनियर लाइब्रेरियन के पद पर भारी अंतर से जीत दर्ज कर लखीमपुर का नाम रोशन करते युवाओं के समक्ष उत्कृष्ट नेतृत्व की मिसाल पेश की। युवा अवस्था से ही संगठनात्मक कौशल, संघर्षशीलता और जनहित को प्राथमिकता देने की उनकी प्रवृत्ति ही उन्हें भीड़ से अलग रखते हुए उत्कृष्ट स्थान देती है। धौरहरा को भी वो नई ऊँचाइयां प्रदान करेंगे ऐसी मंशा रखते हुए धौरहरा के लोग उन्हें अन्य के मुकाबले सर्वप्रथम रख रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी में लंबे अरसे से कई पदों पर रह कर सक्रिय भूमिका निभाते हुए वह लगातार संगठन को मजबूत करने, समाज के हर वर्ग को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में निरंतर लगे रहते हैं। उनकी कार्यशैली में साफ़गोई, सरलता और समर्पण साफ साफ देखने को मिलता है।
वह 141 धौरहरा विधानसभा से भावी विधायक के रूप में जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखने को तत्पर हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि विधायक बन कर धौरहरा का सर्वागींण विकास ही मेरा लक्ष्य है।
धौरहरा की जनता के लिए बेहतर शिक्षा, मजबूत स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार के अवसर, सड़क–बिजली–पानी की व्यवस्था, और पारदर्शी प्रशासन को लेकर उनका विज़न एकदम स्पष्ट है क्षेत्र की समस्याओं को समझना, जनता के बीच रहकर समाधान ढूंढना और विकास को गति देना ही उनका प्रमुख ध्येय है।
एक शिक्षित, संस्कारी और विनम्र व्यक्तित्व वाले नेता के रूप में राजेश मिश्रा “डाक्टर” को हर वर्ग से सम्मान और जोरदार समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र की जनता उनसे उम्मीद करती है कि वे विधायक बनकर विकास की नई रोशनी लाएँगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें