झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह ने किया श्री रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन

 झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह ने किया श्री रामलीला महोत्सव का भूमि पूजन


संपादक विमलेश कुमार मौर्या 

निघासन खीरी। झंडी रोड स्थित नंदीश्वर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव निघासन का परंपरागत भूमि पूजन बुधवार को झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा प्रदेश संयोजक राज राजेश्वर सिंह द्वारा विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया गया।

साल 2016 से शुरू हुआ यह मेला पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ आरंभ होने की परंपरा को आज भी बरकरार रखे हुए है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेला सकुशल, भव्य और धार्मिक गरिमा के साथ आयोजित किए जाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

भूमिपूजन के बाद संबोधित करते हुए राजा राज राजेश्वर सिंह ने कहा—
“निघासन का यह मेला न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों का अनोखा संगम भी है। मेले में गरीब कन्याओं का विवाह कराना अत्यंत पवित्र और अनुकरणीय कार्य है, जिसकी मिसाल कहीं और कम ही देखने को मिलती है।”

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद लोधी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, प्रदीप गुप्ता, मुन्नी देवी, मोनू दीक्षित, लालपुर पंचायत मित्र सुरजीत कश्यप, विनोद सिंह समेत गायत्री पत्रकार संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

निघासन में आयोजित होने वाला यह वार्षिक मेला इस बार भी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान