ब्रेकिंग न्यूज़: सिंगाही थाने के थाना प्रभारी श्री अजीत कुमार जी को मिली नई जिम्मेदारी
ब्रेकिंग न्यूज़: सिंगाही थाने के थाना प्रभारी श्री अजीत कुमार जी को मिली नई जिम्मेदारी!
सिंगाही थाने में 14 माह तक अपनी सेवाएं देने वाले थाना प्रभारी श्री अजीत कुमार जी को चंदन चौकी, कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर चेरमैन मोहम्मद कयूम और पूर्व सभासद जोगेंद्र शाक्य ने उन्हें सम्मानित किया है और हम उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
श्री अजीत कुमार जी ने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष कानून-व्यवस्था के प्रति समर्पण और सरल स्वभाव से लोगों का दिल जीता है। हमें उम्मीद है कि वे अपने नए कार्यक्षेत्र में भी इसी तरह काम करते रहेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें