सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान आज दिनांक 16 नवंबर 2025, दिन रविवार को आयोजित महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान पत्रकार साथियों को उनके उत्कृष्ट सहयोग और निष्पक्ष कवरेज के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद फुटबॉल टूर्नामेंट टीम द्वारा पत्रकारों के सम्मान को विशेष रूप से सराहा गया। आयोजन समिति ने कहा कि मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण ही टूर्नामेंट को शानदार सफलता मिली। पत्रकार साथियों ने भी फुटबॉल टूर्नामेंट टीम को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने का काम करते हैं। समापन समारोह में खिलाड़ियों, कोचों और स्थानीय दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। खेल भावना और अनुशासन के साथ टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देता है।
कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया संवाददाता उदयभान गुप्ता सिंगाही (खीरी)। महारानी सुरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के 102वें फाइनल मैच में कुशीनगर ने गोरखपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। 8 दिनों के लिए आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच फाइनल दौड़ के लिए दो टीमें आमने-सामने रही दोनों टीमों ने जीत और मेहनत की लेकिन जो जीतता है उसे ही विनर की ट्रॉफी से सम्मानित किया जाता है। दोनों टीमों के कड़े मुकाबले के बाद कोई भी टीम एक दूसरे पर गोल नहीं कर पाई और पेनाल्टी शूटआउट में कुशीनगर की टीम ने 7/6 से मैच जीत कर ट्राफी अपने नाम की ।पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। 45-45 मिनट का मुकाबला रहा मुकाबला बराबरी पर रविवार को राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज खेल मैदान में खेले गए फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के दोनों हाफ गोलरहित रहे। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में कुशीनगर ने बढ़त बनाते हुए चैंपियनशिप हासिल की। स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों ने रोमांचक फाइनल क...
सिंगाही में महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल स्टेट टूर्नामेंट का 102वां वर्ष आयोजन होने जा रहा है। सिंगाही संवाददाता उदयभान गुप्ता 1. *इतिहास और भव्यता*: टूर्नामेंट का आयोजन वर्ष1926 से निरंतर हो रहा है और यह अपने इतिहास और भव्यता के लिए पूरे हिंदुस्तान में जाना जाता है। 2. *फुटबॉल के दीवाने*: नगर सिंगाही और आसपास के क्षेत्र के लोग फुटबॉल के दीवाने हैं और समय रहते फुटबॉल देखने मैदान पर आते हैं। 3. *प्रतिभागी टीमें*: गोरखा रेजीमेंट, यूपी पुलिस जैसी अच्छी टीमों ने भी फाइनल में अपनी जीत बनाई है। 4. *टूर्नामेंट की तिथियाँ*: टूर्नामेंट का शुभारंभ 9 नवंबर दिन रविवार को होगा और फाइनल 16 नवंबर दिन रविवार को होगा। 5. *नई कमेटी*: 102वें वर्ष में नई कमेटी गठित की गई है, जिसके महामंत्री शिखर तिवारी जी ने मैच को और भी भव्यता देने के लिए परंपरागत अच्छी टीमें DFA लखनऊ, स्पोर्ट कॉलेज सैफई,up पुलिस, बरेली हॉस्टल ,बनारस हॉस्टल, गोरखपुर,जैसी टीमें आमंत्रित हैं। 6. *लक्ष्य*: महामंत्री शिखर तिवारी जी का लक्ष्य है कि दर्शकों के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करना और सिंगाही की फुटबॉल टूर्नामेंट की जिम्मेवारी क...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें