"सच के साथ यूपी न्यूज़ — सच की आवाज़, जनता के साथ।
हर खबर निष्पक्ष, हर मुद्दे पर बेबाक़, हर पल आपके विश्वास के साथ।"
“अभिभावकों की सहभागिता से संवरता भविष्य” प्राथमिक विद्यालय तकिया पुरवा में आज अभिभावक मीटिंग का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
-
विद्यालय परिवार द्वारा इस सार्थक सहयोग के लिए सभी को पुनः धन्यवाद।
सिंगाही, लखीमपुर खीरी। प्राथमिक विद्यालय तकिया पुरवा में आज अभिभावक मीटिंग का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। मीटिंग में भारी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि वे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग और जागरूक हैं। विद्यालय के ई० प्र० अ० श्री दुर्गेश दुबे ने सभी अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि "आपकी उपस्थिति से यह स्पष्ट होता है कि आप शिक्षा को लेकर गंभीर हैं। अगर आप सभी ठान लें तो हमारे बच्चे निश्चित रूप से बुलंदियों को छू सकते हैं।"
विशेष रूप से गौरी दादा, श्री गोकरन प्रसाद, भगत जी एवं मातृशक्ति के रूप में उपस्थित माताओं और बहनों का विद्यालय परिवार ने आभार प्रकट किया। श्री दुबे ने आग्रह किया कि "सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें तथा घर पर 1 से 2 घंटे पढ़ने की आदत विकसित करें। साथ ही बच्चों को साफ-सुथरा बनाकर भेजें, जिससे स्वच्छता के प्रति उनमें प्रतिस्पर्धा का भाव जागे।" इस अवसर पर SMC अध्यक्ष श्री जगदीश भैया, सदस्य श्री रामू मौर्य, रामसिंह, पत्रकार विमलेश मौर्य, रजनीश मौर्य, धरमू दादा, बालकुमार समेत अनेक गणमान्य अभिभावक उपस्थित रहे। जिन अभिभावकों की उपस्थिति नहीं हो पाई, उनसे विद्यालय परिवार ने अगली बैठक में अवश्य भाग लेने की अपील की है। विद्यालय परिवार द्वारा इस सार्थक सहयोग के लिए सभी को पुनः धन्यवाद।
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। लगातार हो रही बरसात के कारण सिंगाही-नौरंगाबाद मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क पर बने गहरे और खतरनाक गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसी बीच दो बाइक सवार सड़क की खराब स्थिति के कारण घायल हो गए, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचे और तत्काल रोड़ा, ईंट तथा मिट्टी डलवाकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई। सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया गया, जिससे आवागमन दोबारा सुचारु हो सका और राहगीरों को बड़ी राहत मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह कार्य नहीं कराया जाता तो और भी गंभीर हादसे हो सकते थे। ग्रामीणों एवं राहगीरों ने अमनदीप सिंह की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाते हुए जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क की मरम्मत कराकर अमनदीप सिंह ने संवेदनशील और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने का पर...
कड़ाके की ठंड को देखते हुए वार्ड वार्ड में जाकर बांटे कंबल संवाददाता उदयभान गुप्ता नगर पंचायत सिंगाही के वार्डों में जा जाकर जरूरत मंद महिला व बुजुर्गों को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील बत्रा जी द्वारा पड़ रही कड़ाके की ठंडक को देखते हुए वार्डों में जाकर वार्ड no 4 में वार्ड no 6 में व 3 में जाकर जरूरत मंद गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किए गए जिससे ठंडक से बचने में राहत मिल सके साथ में सिंगाही - व्यापार मंडल महामंत्री रत्नेश सिंह (दारा) सुमित परमार जूनी,और अभय शाह, सुकेश रस्तोगी ,उदय भान गुप्ता, विपिन कनौजिया,साथ में मौजूद रहे । बुजुर्ग व जरूरत मंद लोगों के कंबल पाकर खिल उठे चेहरे और सुनील बत्रा जी की काफी सराहना की कहा कि कोई तो नेक दिल इंसान है जो लोगों की फिक्र करते है ।
🔴 सच के साथ यूपी न्यूज़ 🔴 🚨 BREAKING NEWS | सिंगाही 🚨 भव्य शोभायात्रा व जलविहार के साथ संपन्न हुआ श्री वामन द्वादशी महोत्सव सिंगाही। श्री वामन द्वादशी महोत्सव के 92वें वर्ष के अवसर पर बुधवार, 23 सितंबर को नगर में भव्य शोभायात्रा एवं जलविहार का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शाम 4 बजे निकली शोभायात्रा में नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। धार्मिक वातावरण के बीच निकली शोभायात्रा ने नगर में भक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। महोत्सव के दौरान जलविहार कार्यक्रम भी श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। वामन द्वादशी महोत्सव समिति, सिंगाही की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अनुराग पुरवार महामंत्री , सुरेन्द्र लोधी, उत्तम मिश्रा, प्रदीप पुरवार, राजाराम, राहुल गुप्ता, जोगेन्दर शाक्य, मोहित त्रिवेदी, अनुभव श्रीवास्तव, राजेश रस्तोगी,राकेश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, रमन...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें