तीन दिन में उठीं दो अर्थियां, सिंगाही के करदहिया गांव में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लखीमपुर खीरी/निघासन – जनपद की निघासन तहसील क्षेत्र के सिंगाही थाना अंतर्गत ग्राम करदहिया में तीन दिन के भीतर एक ही परिवार से दो आत्महत्याओं ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। पहले पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फिर पति ने ससुराल पक्ष पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाकर जान दे दी। अब पीड़ित परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना करदहिया गांव की है, जहां रहने वाले राम स्नेही गौतम के छोटे बेटे प्रवीण गौतम (26) ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे दो दिन पहले, 29 जून को उसकी पत्नी शिल्पी गौतम (25) ने भी अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शिल्पी के आत्महत्या के बाद प्रवीण को गिरफ्तार किया था, ससुराल वालों व परिजनों की मदद से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। सुलह के नाम पर मांगी 10 लाख की रकम और 6 बीघा जमीन प्रवीण के पिता राम स्नेही गौतम ने बताया कि बेटे की...
संपादक विमलेश कुमार
इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया
कुशीनगर पटरौना बनी चैंपियन गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया संवाददाता उदयभान गुप्ता सिंगाही (खीरी)। महारानी सुरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के 102वें फाइनल मैच में कुशीनगर ने गोरखपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। 8 दिनों के लिए आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच फाइनल दौड़ के लिए दो टीमें आमने-सामने रही दोनों टीमों ने जीत और मेहनत की लेकिन जो जीतता है उसे ही विनर की ट्रॉफी से सम्मानित किया जाता है। दोनों टीमों के कड़े मुकाबले के बाद कोई भी टीम एक दूसरे पर गोल नहीं कर पाई और पेनाल्टी शूटआउट में कुशीनगर की टीम ने 7/6 से मैच जीत कर ट्राफी अपने नाम की ।पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। 45-45 मिनट का मुकाबला रहा मुकाबला बराबरी पर रविवार को राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज खेल मैदान में खेले गए फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के दोनों हाफ गोलरहित रहे। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में कुशीनगर ने बढ़त बनाते हुए चैंपियनशिप हासिल की। स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों ने रोमांचक फाइनल क...
सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान
सिंगाही महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन, पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान आज दिनांक 16 नवंबर 2025, दिन रविवार को आयोजित महारानी सूरथ कुमारी फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान पत्रकार साथियों को उनके उत्कृष्ट सहयोग और निष्पक्ष कवरेज के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद फुटबॉल टूर्नामेंट टीम द्वारा पत्रकारों के सम्मान को विशेष रूप से सराहा गया। आयोजन समिति ने कहा कि मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण ही टूर्नामेंट को शानदार सफलता मिली। पत्रकार साथियों ने भी फुटबॉल टूर्नामेंट टीम को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने का काम करते हैं। समापन समारोह में खिलाड़ियों, कोचों और स्थानीय दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। खेल भावना और अनुशासन के साथ टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देता है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें