शैलजा गुप्ता ने एसडीएम को भेंट किया पेंसिल स्केच, लखीमपुर में छात्रा की प्रतिभा की हुई सराहना
शैलजा गुप्ता ने एसडीएम को भेंट किया पेंसिल स्केच, लखीमपुर में छात्रा की प्रतिभा की हुई सराहना संपादक विमलेश कुमार मौर्य लखीमपुर खीरी। जिले के रकेहटी गांव की 19 वर्षीय छात्रा शैलजा गुप्ता ने अपनी बेहतरीन कला प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी शैलजा ने निघासन के एसडीएम राजीव निगम का शानदार पेंसिल स्केच बनाकर उन्हें भेंट किया, जिसकी खूब सराहना हो रही है। शैलजा द्वारा तैयार किया गया स्केच बेहद जीवंत, आकर्षक और कलात्मक है, जो उनकी मेहनत, लगन और रचनात्मक क्षमता को बखूबी दर्शाता है। खास बात यह है कि शैलजा ने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के स्वयं अभ्यास के बल पर यह कला सीखी है। वर्तमान में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं। शैलजा स्वयं तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और अपने हाथों से बनाया गया स्केच एसडीएम राजीव निगम को भेंट किया। छात्रा की प्रतिभा से प्रभावित एसडीएम ने उनकी खुले दिल से प्रशंसा की और उन्हें मेधावी, प्रतिभाशाली व हुनरमंद छात्रा बताया। इस अवसर पर एसडीएम राजीव निगम ने कहा कि बिना किसी प्रशिक्षण के इतनी उत्कृ...