संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भव्य रूप से किया गया।

चित्र
 श्री सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भव्य रूप से किया गया।  इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धा और आस्था से सराबोर नजर आया।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

सिंगाही खीरी। ग्राम पंचायत सिंगहा कला में करीब साढ़े आठ एकड़ जमीन पर आज तक शुरू नही हुआ डिग्री कालेज का निर्माण

चित्र
 पंचायत वासियों का सहयोग और प्रधानप्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित की मेहनत से महाविद्यालय के कार्य को मिली नई गति। संपादक विमलेश कुमार मौर्या सुप्रीम कोर्ट ने जिला कलेक्टर को तथ्य जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए किया निर्देशित। सिंगाही खीरी। ग्राम पंचायत सिंगहा कला में करीब साढ़े आठ एकड़ जमीन पर आज तक शुरू नही हुआ डिग्री कालेज का निर्माण जबकि न्यायालय ने 2012 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय क्रेन ग्रोवर्स महाविद्यालय समिति को डिग्री कॉलेज बनाने के लिए आदेश दिया था। आदेश के दो साल बाद 2014 में कोर्ट को गुमराह किया गया कि महाविद्यालय प्रस्तावित जमीन पर चल रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि वहां किसी प्रकार का कोई भी विद्यालय बना ही नही। महाविद्यालय न होने के कारण तराई  इलाके के बच्चे जो दूर दराज नही जा पाते वो उच्च शिक्षा से आज भी वंचित है, जिसको लेकर प्रधानप्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित ने हाईकोर्ट में सन्तराम कनौजिया बनाम सरकार के नाम रिट याचिका दायर की महाविद्यालय की भूमि ग्राम पंचायत को वापस मिल जाये जिससे एक नई समिति का गठन कर महाविद्यालय के नाम आवंटित पैसे का खोजबीन कर उसका निर्माण आमजन के...