संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नगर पंचायत सिंगाही भेड़ौरा में SIR नोटिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, मतदाता सूची को लेकर बढ़ी सतर्कता

चित्र
नगर  नगर पंचायत सिंगाही भेड़ौरा में SIR नोटिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, मतदाता सूची को लेकर बढ़ी सतर्कता संपादक विमलेश कुमार नगर पंचायत सिंगाही भेड़ौरा में इन दिनों SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) नोटिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी रही। इस महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी विद्युत विभाग के एसडीओ को सौंपी गई थी, जिन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया। एसडीओ के नेतृत्व में उनके सहयोगी सलमान सहित अन्य टीम सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ नोटिस का सत्यापन किया। टीम द्वारा मतदाताओं के नाम, पते एवं अन्य आवश्यक विवरणों की बारीकी से जांच की गई, जिससे मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सके। इस वेरिफिकेशन अभियान के दौरान नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ा। प्रशासन का यह प्रयास मतदाता सूची को लेकर बढ़ती सतर्कता को दर्शाता है और निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वच्छ चुनाव प्रक्रिया की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन ने सभ...

भिडोरी गांव में शेर के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में दहशत

 भिडोरी गांव में शेर के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में दहशत   भिडोरी गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चारा लाने खेत में गई एक महिला पर शेर ने हमला कर दिया। मृतका की पहचान पवन की पत्नी ऊषा देवी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। हमले में ऊषा देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव वालों ने काफी तलाश के बाद महिला का शव पास के गन्ने के खेत में पाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, शेर को पकड़ने और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।