भैंस चराने गए पशुपालक को मगरमच्छ ने बनाया था निवाला, दूसरे दिन शव बरामद




भैंस चराने गए पशुपालक को मगरमच्छ ने बनाया था निवाला, दूसरे दिन शव बरामद

लखीमपुर खीरी। उत्तरी खीरी वन प्रभाग की वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में ग्राम पंचायत मंझरा के मजरा टिप्पनपुरवा निवासी शत्रोहन का शव दूसरे दिन नाले से बरामद हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शत्रोहन पुत्र प्रसादी (उम्र 50 वर्ष) भैस चराने गए थे जहां थाना खमरिया क्षेत्र के चहमलपुर के निकट शारदा नदी में मगरमच्छ खींच ले गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा खोजबीन की गई थी लेकिन शनिवार को शाम तक शव बरामद नहीं हो सका था। रविवार को शव बरामद होने के बाद चीख पुकार मच गई । पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से निकाला। और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंगाही: जनसेवा की मिसाल बने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कर राहगीरों को दी राहत

कड़ाके की ठंड को देखते हुए वार्ड वार्ड में जाकर बांटे कंबल

भव्य शोभायात्रा व जलविहार के साथ संपन्न हुआ श्री वामन द्वादशी महोत्सव